पेट रह रहा था फूला-फूला, डॉक्टर के पास गई महिला, बोली- बहुत दुख रहा है

0
पेट रह रहा था फूला-फूला, डॉक्टर के पास गई महिला, बोली- बहुत दुख रहा है


Last Updated:

करीब घंटों तक चले इस ऑपरेशन से भारी भरकम ट्यूमर निकला, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर केके तिवारी ,डॉक्टर राकेश चौरसिया सहित पूरे स्टाफ ने सफल ऑपरेशन किया है. प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में पहली बार इतना बड़ा ऑपरेशन हुआ है.

महिला के पेट से निकला 10किलो का ट्यूमर.

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला के अंदर से 10 किलो का ट्यूमर निकला है. भारी-भरकम ट्यूमर देखकर डॉक्टर भी दंग रह गए. पीड़िता रुबीना के पेट में लगातार दर्द हो रहा था, जिसके इलाज के लिए वह डॉक्टर के पास गई. डॉक्टर ने जब अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला की उसके पेट में ट्यूमर है. इसके बाद उसका ऑपरेशन शुरू किया गया.

पूरे 10 किलो का निकला ट्यूमर
करीब घंटों तक चले इस ऑपरेशन से भारी भरकम ट्यूमर निकला, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर केके तिवारी ,डॉक्टर राकेश चौरसिया सहित पूरे स्टाफ ने सफल ऑपरेशन किया है. प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में पहली बार इतना बड़ा ऑपरेशन हुआ है. भारी भरकम ट्यूमर की तस्वीर भी सामने आई है. जेठवारा थाने के जिल्ला गांव की रहने वाली है महिला रुबीना. प्रतापगढ़ मेडिकल कालेज का मामला है.

बीते 8 महीने से पेट में हो रहा था दर्द
जेठवारा थाने के जिल्ला गांव की रहने वाली है महिला रुबीना. ताजा मामला प्रतापगढ़ मेडिकल कालेज का है, जहां जेठवारा थाना के जिल्ला निवासी मंसूर अहमद की 36 वर्षीय पत्नी रूबीना को बीते आठ माह से पेट में दर्द होता था. स्थानीय चिकित्सकों से पहले इलाज कराया. गैस समझकर चिकित्सक इलाज शुरू कर दिए. जबकि उसके पेट में एक गांठ था. दिनों दिन वह बढ़ता गया. 10 किलो का ट्यूमर बन गया. चलने और सांस लेने में उसे दिक्कतें होने लगी तो परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे.

पहली बार मेडिकल कॉलेज में हुआ इतना बड़ा ऑपरेशन
सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. केके तिवारी ने जांच कराया. सर्जरी के दौरान ट्यूमर की जटिलता और इसके महत्वपूर्ण अंगों से जुड़ाव ने ऑपरेशन को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया था. सर्जन डॉ. केके तिवारी , डॉ.राकेश चौरसिया, ओमप्रकाश, आशुतोष, स्टाफ नर्स रूचि ने इस ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर हटाया है. ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य है. मेडिकल कॉलेज में इतना बड़ा ऑपरेशन पहली बार हुआ है. ऑपरेशन टीम में लगे चिकित्सकों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बधाई देते हुए रविवार को सम्मानित करने की बात कही.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

पेट रह रहा था फूला-फूला, डॉक्टर के पास गई महिला, बोली- बहुत दुख रहा है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *