न प्रवचन, न पदयात्रा…आखिर इन दिनों कहां हैं प्रेमानंद महाराज? वीडियो देख भक्त हुए भावुक

0
न प्रवचन, न पदयात्रा…आखिर इन दिनों कहां हैं प्रेमानंद महाराज? वीडियो देख भक्त हुए भावुक


Last Updated:

Saint Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों पुरुषोत्तम मास के अवसर पर अपनी विशेष साधना और एकांतवास में लीन हैं. यमुना नदी के किनारे शिष्यों के साथ ध्यान और भजन करते हुए उनका एक बेहद शांत वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस बीच देश-दुनिया में मौजूद उनके लाखों भक्त उनकी एक झलक पाने और उनकी प्रसिद्ध पदयात्रा के दोबारा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Zoom

यमुना किनारे एकांत साधना में लीन हुए संत प्रेमानंद महाराज.

Saint Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है. उनके आध्यात्मिक प्रवचनों और सादगी भरे जीवन के कायल आम लोगों से लेकर देश के बड़े-बड़े वीआईपी भी हैं. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और संघ प्रमुख मोहन भागवत जैसी हस्तियां उनके आश्रम आकर आशीर्वाद ले चुकी हैं. वहीं खेल जगत से पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कई बार महाराज जी के सामने शीश नवा चुके हैं. इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के भी कई बड़े चेहरे अक्सर वृंदावन आकर प्रेमानंद महाराज से मार्गदर्शन लेते हैं. लेकिन इन दिनों प्रेमानंद महाराज पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अपने एकांतवास और विशेष साधना में लीन हैं.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
प्रेमानंद महाराज के इसी एकांत साधना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह यमुना किनारे बेहद शांत और आध्यात्मिक माहौल में ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं. उनके साथ मौजूद शिष्य भी भजन, जप और ईश्वर की भक्ति में डूबे दिख रहे हैं. यमुना तट का यह सुंदर और अलौकिक दृश्य भक्तों के दिलों को सुकून पहुंचा रहा है, जिसके चलते लोग इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर कर रहे हैं.

पदयात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं भक्त
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. भक्त उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे हैं ताकि वे जल्द से जल्द अपनी नियमित ‘पदयात्रा’ और एकांतिक दर्शन दोबारा शुरू कर सकें. भक्तों को उम्मीद है कि पुरुषोत्तम मास समाप्त होते ही प्रेमानंद महाराज एक बार फिर अपने पुराने स्वरूप में श्रद्धालुओं के बीच लौटेंगे.

About the Author

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *