Aaj Ka Vrishabh Rashifal : निवेश के लिए आज का दिन बेस्ट, लेकिन कहां लगाएं पैसा? कैसा रहेगा वृषभ राशि का दिन, जानें सबकुछ
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 28 September 2025 : आज वृषभ राशि के जातकों का दिन शानदार होगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन भूलकर भी किसी परिचित या रिश्तेदार को पैसा उधार न दें. रिश्ते बिगड़ सकते हैं. आइये जानें पूरा हाल.
बात बिजनेस की करें तो इस लिहाज से आज वृषभ राशि के जातकों का दिन बेहतर है. आज आपके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. यदि आप खाने पीने से जुड़ी चीजों का व्यवसाय करते हैं तो आज आपको जबरदस्त फायदा मिलेगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप नई नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए अच्छा है. आज आप सोने-चांदी में निवेश करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा.
इन रिश्ते में सुधार
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने पार्टनर को समझने के लिए उससे बातचीत करने की जरूरत है. इसी बातचीत से आपके रिश्ते जो काफी समय से बिगड़े हैं, उसमें मधुरता आएगी. जो लोग शादीशुदा हैं आज वे अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं आउटिंग पर जरूर जाएं. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य को हल्दी, रोरी और अक्षत डालकर यदि अर्घ्य देते हैं तो समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और यश व कीर्ति की प्राप्ति होगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें