Ayodhya News: अयोध्या में जमीन के नाम पर बड़ा फ्रॉड, पति-पत्नी ने मिलकर यूं ठगे व्यापारी से 10 करोड़ रुपये

0
Ayodhya News: अयोध्या में जमीन के नाम पर बड़ा फ्रॉड, पति-पत्नी ने मिलकर यूं ठगे व्यापारी से 10 करोड़ रुपये


Last Updated:

Ayodhya Latest News: रामनगरी अयोध्या से एक बड़ा जमीन घोटाले का मामला सामने आया है. देवरिया से आए एक शातिर पति-पत्नी ने इटावा के एक व्यापारी को जमीन में निवेश के नाम पर 10 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. मुनाफे का…और पढ़ें

अयोध्या में जमीन के नाम पर बड़ा फ्रॉड, पति-पत्नी ने ठगे व्यापारी से 10 करोड़पकड़े गए आरोपी.
अयोध्या. श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद तीव्र गति से विकसित हो रही अयोध्या अब निवेशकों के साथ-साथ ठगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है. जमीनों की बढ़ती कीमतों के बीच अब रामनगरी में धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से सामने आने लगे हैं. ताजा मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र का है, जहां एक शातिर दंपति ने इटावा के एक नामी व्यापारी को 10 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया.

जानकारी के अनुसार, देवरिया निवासी इस दंपति ने व्यापारी को अयोध्या में मोटे मुनाफे वाली जमीन दिलाने का लालच दिया. आरोपियों ने कहा कि जमीन पर निवेश करने पर चार से पांच गुना लाभ मिलेगा. व्यापारी ने इस झांसे में आकर दंपति को करीब 10 करोड़ रुपये सौंप दिए, जिनमें एक हिस्सा नकद और बाकी राशि बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दी गई. रकम मिलते ही दंपति ने संपर्क तोड़ना शुरू कर दिया और जब व्यापारी ने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकियां मिलने लगीं.

हद तो तब हो गई जब आरोपी महिला ने व्यापारी को महिला उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली. खुद को फंसते देख व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की. मामला पूराकलंदर थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कौशलपुरी कॉलोनी में रह रहे दंपति को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि इस ठगी के पीछे और भी लोग शामिल हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. अयोध्या पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जमीन से जुड़े किसी भी सौदे को लेकर सतर्कता बरतें और कानूनी जांच-पड़ताल के बाद ही लेन-देन करें. अधिकारियों का कहना है कि रामनगरी में जमीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं और इसी का फायदा उठाकर ठग सक्रिय हो रहे हैं. ऐसी किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अयोध्या में जमीन के नाम पर बड़ा फ्रॉड, पति-पत्नी ने ठगे व्यापारी से 10 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *