Gardening Hacks: बारिश के मौसम में पौधों की देखभाल कैसे करें? अपनाएं ये 5 खास गार्डनिंग हैक्स

0

Last Updated:

Gardening Hacks: बरसात का मौसम वैसे तो पेड़-पौधों के लिए वरदान साबित होता है, लेकिन किचन गार्डन में लगे पौधों के लिए यह मौसम कई चुनौतियां लेकर आता है. अधिक नमी, सूरज की रोशनी की कमी और मिट्टी में फंगस लगने का खतरा, ये सब आपके पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए, मानसून में उनकी सही देखभाल करना बेहद ज़रूरी है.

मानसून में पौधों को ज़्यादा पानी देने से बचें. मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें. गमलों में जल निकासी की सही व्यवस्था ज़रूर करें. यह सुनिश्चित करें कि अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल जाए, जिससे जड़ों में सड़न पैदा न हो. पानी जमा होने से फंगस और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जो पौधों के लिए हानिकारक है.

बरसात में किचन गार्डन की देखभाल कैसे करें, किचन गार्डन में कौन से पौधे लगाएं, बरसात में किचन गार्डन के पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए क्या उपाय करें, लोकल 18, How to take care of kitchen garden in rainy season, which plants to plant in kitchen garden, what measures to take for good growth of kitchen garden plants in rainy season, Local 18

फंगस और कीट नियंत्रण
बारिश के मौसम में फंगस और कीटों का प्रकोप बढ़ जाता है. नीम तेल और पानी के घोल को मिलाकर स्प्रे करने से पौधों को सुरक्षित रखा जा सकता है. प्रभावित पत्तियों को तुरंत हटा दें और पौधों के आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें. ऐसा करने से पौधे सुरक्षित बनें रहेंगे.

बरसात में किचन गार्डन की देखभाल कैसे करें, किचन गार्डन में कौन से पौधे लगाएं, बरसात में किचन गार्डन के पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए क्या उपाय करें, लोकल 18, How to take care of kitchen garden in rainy season, which plants to plant in kitchen garden, what measures to take for good growth of kitchen garden plants in rainy season, Local 18

बरसात में पौधों को अतिरिक्त पोषण की ज़रूरत होती है, क्योंकि बरसात के मौसम में पोषक तत्व मिट्टी से बह जाते हैं. ऐसे में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर सकते हैं. वर्मी वॉश या कम्पोस्ट चाय भी पौधों के लिए फायदेमंद है. यह मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पौधों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. महीने में एक बार खाद देना पर्याप्त होगा.

बरसात में किचन गार्डन की देखभाल कैसे करें, किचन गार्डन में कौन से पौधे लगाएं, बरसात में किचन गार्डन के पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए क्या उपाय करें, लोकल 18, How to take care of kitchen garden in rainy season, which plants to plant in kitchen garden, what measures to take for good growth of kitchen garden plants in rainy season, Local 18

पौधों को ऐसी जगह रखें जहां उन्हें पर्याप्त हवा और हल्की धूप मिलती रहे, अगर आपके पौधे बालकनी में हैं, तो उन्हें थोड़ा अंदर रखें ताकि वे सीधे बारिश से बच सकें. कम धूप के कारण पौधों की वृद्धि धीमी हो सकती है, इसलिए उन्हें ऐसी जगह रखें जहां सुबह की धूप मिले.

बरसात में किचन गार्डन की देखभाल कैसे करें, किचन गार्डन में कौन से पौधे लगाएं, बरसात में किचन गार्डन के पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए क्या उपाय करें, लोकल 18, How to take care of kitchen garden in rainy season, which plants to plant in kitchen garden, what measures to take for good growth of kitchen garden plants in rainy season, Local 18

बरसात के मौसम में मिट्टी की संरचना बनाए रखना ज़रूरी है. मिट्टी हल्का और भुरभुरा बनाए रखें, ताकि उसमें पानी जमा न हो. मिट्टी में रेत या परलाइट मिला दें, जिससे जल निकासी बेहतर होगी. वायु संचार बेहतर होगा, जड़ों में सड़न पैदा नहीं होगी.

बरसात में किचन गार्डन की देखभाल कैसे करें, किचन गार्डन में कौन से पौधे लगाएं, बरसात में किचन गार्डन के पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए क्या उपाय करें, लोकल 18, How to take care of kitchen garden in rainy season, which plants to plant in kitchen garden, what measures to take for good growth of kitchen garden plants in rainy season, Local 18

बारिश के मौसम में नए पौधे लगाने से बचें, क्योंकि वे पानी और नमी के कारण खराब हो सकते हैं. इस समय सिर्फ उन पौधों की देखभाल पर ध्यान दें जो पहले से लगे हुए हैं. आप कटिंग लगाने का काम भी अभी टाल दें, जब मौसम थोड़ा साफ हो जाए, तभी नई शुरुआत करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बारिश के मौसम में पौधों की देखभाल कैसे करें? अपनाएं ये 5 खास गार्डनिंग हैक्स

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *