Gonda News: किसानों के लिए खुशखबरी, फ्री में मिलेगा तिलहन-दलहन का बीज, एक क्लिक में जानें सब

0
Gonda News: किसानों के लिए खुशखबरी, फ्री में मिलेगा तिलहन-दलहन का बीज, एक क्लिक में जानें सब


Last Updated:

UP Good News For Farmers: मिनी किट योजना केंद्र सरकार की पहल है. इसमें किसानों को तिलहन और दलहन की फसलें बोने के लिए प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं. खास बात यह है कि किसानों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

गोंडा: किसानों के लिए एक अच्छी खबर है. सरकार अब किसानों को मिनी किट योजना के तहत तिलहन और दलहन फसलों का बीज मुफ्त दे रही है. इस योजना का मकसद है कि किसान ज्यादा से ज्यादा तिलहन और दलहन की खेती करें, जिससे उत्पादन भी बढ़े और उनकी आय में भी इजाफा हो.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह बताते हैं कि मिनी किट योजना केंद्र सरकार की एक विशेष योजना है. इसके तहत किसानों को सरकार द्वारा प्रमाणित उच्च गुणवत्ता वाले बीज दिए जाते हैं. खास बात यह है कि इन बीजों के लिए किसानों को कोई पैसा नहीं देना पड़ता.

क्या है मिनी किट योजना?

मिनी किट योजना केंद्र सरकार की पहल है. इसमें किसानों को तिलहन और दलहन की फसलें बोने के लिए प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं. खास बात यह है कि किसानों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

किसानों को होगा सीधा फायदा

चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि किसानों को दिए जा रहे बीज पूरी तरह मुफ्त हैं. इनसे बोई गई फसल का उत्पादन ज्यादा होता है और बाजार में इन्हें अच्छे दाम भी मिलते हैं. इससे किसानों की जेब में सीधा फायदा पहुंचेगा. जिले के सभी पात्र किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए किसानों को न ज्यादा कागजी कार्रवाई करनी है और न ही कोई शुल्क देना है.

कैसे करें आवेदन: चंद्र प्रकाश बताते है कि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर इस वेबसाइट से Agridarshan.up.gov.in .अपना आधार कार्ड मोबाइल नंबर और खतौनी ले जाकर वहां साधारण-सा आवेदन करना है. इसके बाद कृषि विभाग किसानों को उनके क्षेत्र के हिसाब से बीज उपलब्ध कराएगा. उन्होंने बताया कि कम से कम एक एकड़ भूमि होनी चाहिए.

सरकार का मकसद: चंद्र प्रकाश बताते हैं कि सरकार चाहती है कि देश में तिलहन और दलहन का उत्पादन इतना बढ़ जाए कि आयात पर निर्भरता खत्म हो जाए. किसान अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ बाजार में बेचकर मुनाफा कमा सकें. उन्होंने बताया कि मिनी किट योजना के तहत किसान भाइयों को राई, तोरिया, चना, मटर और मसूर की बीज किसान भाइयों को निशुल्क दिया जाएगा.

homeagriculture

किसानों के लिए खुशखबरी, फ्री में मिलेगा तिलहन-दलहन का बीज, एक क्लिक में जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *