Live: अबान अहमद की एयरबैग खुलने के बावजूद क्यों गई जान? हुआ खुलासा
Last Updated:
Abaan Ahmed Funeral Today Live News: अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी. अब उनकी मौत को लेकर अब बड़ा खुलासा सामने आया है. हादसा इतना भीषण था कि कार के एयरबैग खुलने के बावजूद अ…और पढ़ें
आज सुपुर्द-ए-खाक होगा अतीक का छोटा बेटा अबान लाइव.
Atiq Ahmed’s Son Abaan Death News : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का अंतिम संस्कार आज उसके पैतृक कब्रिस्तान कसारी-मसारी में किया जाएगा. अबान को उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां अतीक अहमद के पिता हाजी फिरोज अहमद, उनकी मां, खुद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद अहमद को दफनाया गया था. अब अबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में खोदी गई है. सुपुर्द ए खाक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कब्रिस्तान में लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है. इस बीच उसके हादसे से जुड़े कई बड़े पहलू सामने आ रहे हैं. इस खबर के हर एक अपडेट्स को जानने के लिए पढ़ते रहिए न्यूज 18 का यह लाइव ब्लॉग.
Abaan Ahmed Funeral Live: आज शाम दफन किया जाएगा
माफिया और पूर्व सांसद दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. उसे प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा.
Abaan Ahmed News: कार के हुए थे 16 चालान
जांच में यह भी सामने आया कि कार पर पिछले चार वर्षों में 16 चालान हो चुके थे, जिनमें 6 ओवरस्पीड के थे. विशेषज्ञों के अनुसार, सीट बेल्ट के बिना एयरबैग पूरी सुरक्षा नहीं दे पाते, इसलिए गंभीर चोटें जानलेवा साबित हो सकती हैं.
Abaan Ahmed Death Reason : कार बैग खुलने के बाद भी इसलिए गई जान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की झांसी के पास सड़क हादसे में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे के समय कार के एयरबैग खुले थे, लेकिन शुरुआती जांच में सामने आया कि अबान अहमद और चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी. तेज रफ्तार के कारण कार डिवाइडर से टकराई और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.