Live: 6 जुलाई को होगी राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला
Last Updated:
Ram Mandir Chanda Chori News Live: अयोध्या, 29 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या में राम…और पढ़ें
राम मंदिर दान चोरी केस लाइव.
Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. एक तरफ जहां जांच में जुटी पुलिस और एसआईटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सरकार से लेकर प्रशासन तक पर सवाल उठा रहा है. इसी कड़ी में चंदा गबन को लेकर पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए शिकंजा कस दिया है. कांग्रेस के विशेष प्रतिनिधिमंडल द्वारा कल अयोध्या जाने के ऐलान के तुरंत बाद यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अयोध्या में और वरिष्ठ नेता दीपक सिंह को अमेठी में हाउस अरेस्ट किया गया है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Ram Mandir Chanda Chori Live: राम मंदिर दान चोरी मामले की पूछताछ में क्या बोले चंपत राय
अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी की जांच सोमवार को तेज़ हो गई. पुलिस ने ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान तीन घंटे से ज़्यादा समय तक दर्ज किया. पूछताछ के दौरान, राय ने इस कथित घोटाले में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया. उन्होंने जांचकर्ताओं से कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि मंदिर के दान का हिसाब-किताब रखने वाले कर्मचारी ऐसा अपराध कर सकते हैं.
Congress Leader House Arrest Ram Mandir Live: अमेठी के कई कांग्रेसी नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट
अयोध्या जाने से पहले अमेठी के कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ला ने अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में धर्मेंद्र शुक्ला, देवमणि तिवारी और यूथ जिलाध्यक्ष शुभम सिंह समेत कई अन्य नेता शामिल हैं. इन सभी को अयोध्या जाने से पहले पुलिस ने उनके घरों में ही रोक दिया. आज सुबह कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं को अयोध्या जाना था. न्यूज़ 18 को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा भी कांग्रेस कार्यालय में बने अपने आवास में हाउस अरेस्ट रहेंगे. हालांकि, न्यूज़ 18 फिलहाल कांग्रेस सांसद के हाउस अरेस्ट की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन जिले में अयोध्या जाने से पहले कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है.
Ajay Rai House Arrest Live: अजय राय की पत्नी ने बताया- सरकार से जान को खतरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय ने कहा कि मेरे पति चंदा चोरी के मुद्दे को उठाने अयोध्या गए हैं. कल उन्हें जन प्रतिनिधियों के साथ दर्शन करना था. लेकिन अयोध्या के होटल से पुलिस नें उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कहाँ ले गए है, ये परिजनों को भी नहीं बताया गया है. हम लोग बहुत परेशान हैं. इस सरकार से उनकी जान को खतरा है.
Congress Leaders House Arrest Ram Mandir Live: राम मंदिर जाने वाले कई कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट
कांग्रेस नेता दीपक सिंह, MP किशोरी लाल शर्मा, तनुज पुनिया सहित कांग्रेस के अन्य MP और MLA भी किये गए हाउस अरेस्ट. कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल नें अयोध्या जाने का किया था ऐलान. अयोध्या में पदयात्रा कर चंदा चोरी के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे कांग्रेसी.
Ram Mandir Ajay Rai House Arrest Live: रामलला के दर्शन करने से पहले हाउस अरेस्ट हुए अजय राय
अयोध्या के पदम श्री पैलेस होटल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट हो गए हैं. पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय करेंगे और इसमें पार्टी के सांसद किशोरी लाल शर्मा (अमेठी), राकेश राठौर (सीतापुर), उज्ज्वल रमण सिंह (प्रयागराज) और तनुज पुनिया (बाराबंकी) शामिल होंगे. प्रतिनिधिमंडल के साथ बाराबंकी के पूर्व सांसद एस.पी. गौतम, विधान परिषद के पूर्व सदस्य दीपक सिंह, महाराजगंज के पूर्व विधायक वीरेंद्र चौधरी और बाराबंकी की पूर्व विधायक मीता गौतम भी मौजूद रहेंगी. पार्टी ने प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी है. इस बीच, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया. पार्टी ने देर रात एक बयान में इसकी पुष्टि की है.