Lucknow News: अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट का पर्दाफाश, दो साल में 12 लोगों को बनाया शिकार, जानें पूरा माजरा

0
Lucknow News: अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट का पर्दाफाश, दो साल में 12 लोगों को बनाया शिकार, जानें पूरा माजरा


Last Updated:

illegal conversion: लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर धर्मांतरण गतिविधियों की आशंका पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. रविवार को बड़ी संख्या में फार्म हाउस पर पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई. इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले गई.

निगोहां में चंगाई सभा पर मौजूद लोग

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फार्म हाउस में चल रही धार्मिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों और एक धार्मिक संगठन के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई. विरोध और हंगामे के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच में सामने आया कि यहां अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट काम कर रहा था. पुलिस ने मौके से आरोपी मलखान को गिरफ्तार किया है, जो अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के गरीब लोगों को लालच और इलाज का झांसा देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था.

फार्म हाउस में चल रही थी चंगाई सभा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि निगोहां के बख्‍तौरीखेड़ा गांव में आरोपी मलखान अपने खेत में बनाए गए एक सभा स्थल पर चंगाई सभाएं आयोजित करता था. इन सभाओं में वह दावा करता था कि ईसाई धर्म अपनाने और बपतिस्मा (ईसाई दीक्षा) लेने से गंभीर बीमारियां जैसे मिर्गी ठीक हो सकती हैं. इसी बहाने वह लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता और धीरे-धीरे उन्हें अपने संगठन से जोड़ता.

2016 में ईसाई बना, फिर शुरू किया धर्मांतरण का खेल

जानकारी के मुताबिक, मलखान ने वर्ष 2016 में स्वयं ईसाई धर्म अपनाया था. इसके बाद उसने अपने खेत में चर्चा (सभा स्थल) बनाई और आर्थिक रूप से कमजोर व असहाय परिवारों को अपना निशाना बनाना शुरू किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में उसने करीब 12 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया. पुलिस का कहना है कि आरोपी विशेष रूप से अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को निशाना बनाता था. उन्हें इलाज, आर्थिक सहायता और बीमारियों से छुटकारे का लालच देकर अपने विश्वास में लेता था. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उसने लोगों से कहा कि धर्म बदलने के बाद उनके जीवन की समस्याएं खत्म हो जाएंगी.

धार्मिक संगठन ने किया विरोध, पुलिस ने दबोचा

रविवार को जब फार्म हाउस में चंगाई सभा चल रही थी, तभी एक धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे. देखते ही देखते हंगामे की स्थिति बन गई. सूचना पाकर निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया. जांच में धर्मांतरण की गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद आरोपी मलखान को गिरफ्तार कर लिया गया. निगोहां थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. ग्रामीणों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीयों में रोष, प्रशासन सतर्क

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट पर सख्त कार्रवाई हो. वहीं पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट का पर्दाफाश, दो साल में 12 लोगों को बनाया शिकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *