NEET में नंबर 1 रैंक, कोरोना बना turning point, अब डॉक्टर बनने का सपना साकार
Last Updated:
NEET Success Story: कोरोना महामारी ने जहां दुनिया को प्रभावित किया, वहीं कुछ युवाओं के लिए यह प्रेरणा बनी. पश्चिम बंगाल के एक छात्र ने NEET UG में टॉप रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है.
NEET 2024 की परीक्षा में टॉपर रहे हैं.
हाइलाइट्स
- NEET UG 2024 में टॉप रैंक हासिल की.
- 720 में से 720 अंक प्राप्त किए.
- पिता फिजिक्स टीचर हैं, जिससे उन्हें मदद मिली.
NEET Success Story: कोरोना महामारी ने जहां पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया, वहीं कुछ युवाओं के लिए यह एक प्रेरणा बन गई. ऐसे ही पश्चिम बंगाल के एक लड़के ने नीट यूजी की परीक्षा में टॉप 1 रैंक हासिल करने में कामयाब रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने 720 में से 720 अंक हासिल की हैं. महामारी के समय लोगों की तकलीफों और डॉक्टरों की सेवा भावना ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है. हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका नाम रूपायन मंडल (MBBS Rupayan Mandal) है.
NEET में हासिल की 720 अंक
फिजिक्स बना सबसे मजबूत विषय
नीट यूजी की परीक्षा में टॉपर रहे रूपायन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से ताल्लुक रखते हैं. उन्हें फिजिक्स विषय में खास दिलचस्पी थी, जिसमें उनके पिता की बड़ी भूमिका रही. उनके पिता खुद एक फिजिक्स टीचर हैं और उन्होंने बेटे को इस विषय में मजबूत नींव दी. यही वजह रही कि NEET में यह विषय उनकी सफलता का बड़ा कारण बना.
दादी की बीमारी ने जगाई मेडिकल में रुचि
शिक्षक माता-पिता से मिला पढ़ाई का माहौल
रूपायन का पढ़ाई में रूझान बचपन से रहा, क्योंकि उनके माता-पिता खुद शिक्षक हैं. उनके पिता ने जहां साइंस में मार्गदर्शन किया, वहीं उनकी मां बंगाली की टीचर हैं. उन्होंने रूपायन पढ़ने की आदत डाली. लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वह अभी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली से पढ़ाई कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी वह फर्स्ट ईयर में हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें