Papaya cultivation: ऐसे करें पपीते की खेती, कम समय में हो जाएंगे मालामाल, जानिए आसान विधि
Last Updated:
Barabanki News: बाराबंकी जिले के बडेल गांव के युवा किसान आकाश ने दो साल पहले पपीते की खेती की शुरुआत की थी, जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है. आज वे करीब दो बीघे में पपीते की खेती कर रहे है. इसकी खेती से किसान …और पढ़ें
यह फसल अन्य फलों के साथ-साथ उगाई जा सकती है, जिससे किसानों की आय में विविधता आती है. बाजार में पपीते के अच्छे दाम मिलते है और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है. इसकी खेती से किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते है.
पपीते की खेती कर रहे किसान आकाश कुमार ने बताया कि वे ज्यादातर सब्जियों की खेती करते थे, लेकिन पिछले दो साल से पपीते की खेती कर रहे है. इस खेती से उन्हें अच्छा मुनाफा मिल रहा है. आज उनके पास दो बीघे में पपीता लगा हुआ है, जो अच्छी दरों पर बिक रहा है.
पपीते की खेती करना काफी आसान है. सबसे पहले पपीते के बीज की नर्सरी तैयार की जाती है, फिर खेत की दो बार गहरी जुताई कर खेत को समतल किया जाता है और गड्ढे की खुदाई की जाती है. इसके बाद गड्ढे में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाकर गड्ढे को भर दिया जाता है और पपीते के पौधे का रोपण किया जाता है. एक पौधे की दूरी दूसरे पौधे से लगभग 3 से 4 फीट की होनी चाहिए, जिससे पेड़ की ग्रोथ अच्छी होती है और फसल की पैदावार भी ज्यादा होती है. पौधा लगाने के महज 4 से 5 महीने बाद फसल निकालना शुरू हो जाती है.