Sahara City Dispute: सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय और रिश्तेदारों ने छोड़ा सहारा शहर, जानिए क्या है मामला

0
Sahara City Dispute: सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय और रिश्तेदारों ने छोड़ा सहारा शहर, जानिए क्या है मामला


Last Updated:

Sahara City Dispute Lucknow: लखनऊ के सहारा शहर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. स्व. सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय ने परिसर से रिश्तेदारों समेत सहारा शहर छोड़ दिया है. इधर, तीन दिन से धरने पर बैठे कर्मचारियों को अब भी वेतन का इंतज़ार है. जानिए क्या है पूरा मामला, और क्यों खामोशी से खाली कराया जा रहा है सहारा शहर…

लखनऊ: राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई. यहां स्व. सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय ने रिश्तेदारों के साथ ही सहारा शहर छोड़ दिया हैं. दरअसल, सहारा शहर के बाहर पिछले तीन दिन से कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान सहारा मैनेजमेंट के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से कर्मचारियों की वार्ता भी हुई. लेकिन, वो बेनतीजा रही. इस बीच, स्वप्ना रॉय के सहारा शहर छोड़ने की खबरें सामने आ रही है.

ऐसा बताया जा रहा है कि भैंस, गाय सहित अन्य सामान ट्रकों में भरकर बाहर भेज दिया गया है. जो सामान परिसर के अंदर मौजूद था उसे भी मैनेजमेंट ने निकलवा दिया है. खबर के मुताबिक, नगर निगम ने पहले ही उनके घर के बाहर बोर्ड लगा दिया था कि सहारा शहर के मालिकाना संपत्ति का हक अब उनके पास नहीं है और नगर निगम सब कुछ वापस ले रहा है.

फिलहाल सहारा शहर के गेट पर सहारा समूह के कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं. कर्मचारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कम से कम उनको उनकी बकाया तनख्वाह मिल जाए. नाराज कर्मचारियों की मांग है कि सरकार कमिटी गठित कर उनका वेतन पीएफ और ग्रेच्युटी का भुगतान कराए. बता दें, सहारा शहर के गेट के बाहर और भीतर रिसेप्शन के आस-पास पुलिसकर्मी मौजूद है.

वहीं, कर्मचारियों का ऐसा कहना है कि उन्हें साल 2014 के बाद से नियमित वेतन नहीं मिला है. कभी दो महीने तो कभी तीन महीने पर टोकन मनी के तौर पर अंशिक वेतन मिला. आपको बता दें, सुब्रत रॉय के निधन के बाद सहारा की संपत्तियों पर सरकारी कार्रवाई तेज हो गई है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), जिला प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर सहारा को लीज पर दी गई 19 संपत्तियों की समीक्षा शुरू कर दी है.

इतना ही नहीं, 130 एकड़ जमीन जो गोमती नगर में स्थित है, उसे लखनऊ नगर निगम ने जल्द ही सील करने की घोषणा की है. मालूम हो कि यह जमीन 1994-95 में तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार के समय 170 एकड़ के आवंटन का हिस्सा थी. इसमें से 130 एकड़ जमीन लाइसेंस डीड के तहत आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए दी गई थी.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय और रिश्तेदारों ने छोड़ा सहारा शहर, जानें मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *