Sawan 2025: भोले बाबा पर भरोसा, पूरी होगी हर मनोकामना; 11 साल के भोले की अनोखी भक्ति
Last Updated:
Meerut News: गाजियाबाद के रहने वाले 11 साल के भोले नैतिक अपनी बुआ के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए हैं. मन में यही मनोकामना है कि अब अपना घर बन जाए. क्योंकि बढ़ती महंगाई के बीच किराए पर रहना संभव नहीं है.
भोले बाबा के भक्तों की भक्ति भी निराली आस्था के सरोवर में भोले भक्त सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा करते हुए आगे बढ़ते हुए दिखाई देते हैं. ऐसे ही 11 साल के भोले भक्ति कांवरिया नैतिक ने खास बातचीत करते हुए बताया कि वह अपनी बुआ के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद अपने घर जा रहे हैं. जहां भोले बाबा को शिवरात्रि के दिन जलभिषेक करेंगे. उन्होंने बताया कि उनके मम्मी पापा कपड़े की दुकान करते हैं. ऐसे में अभी वह किराए पर रहते हैं.
12 साल से निरंतर ला रही है कावड़
इसी तरह से भोले भक्त कांवरिया भारती ने लोकल -18 से खास बातचीत करते हुए बताया कि वह पिछले 8 साल से लगातार भोले बाबा की कावड़ लेकर आ रही है. इस बार भी वह अपने भतीजे और दो बेटों के साथ कावड़ लेकर आई है. उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा 15 साल का है. वहीं छोटा बेटा मात्र 3 साल का है. उन्होंने बताया कि भोले बाबा की कृपा सदैव अपने भक्तों पर रहती है.
निरंतर भोले बाबा की कावड़ लेकर आती
ऐसे में लगभग ढाई सौ से 300 किलोमीटर की यात्रा कब में पूरी हो जाती है. उसका पता भी नहीं चलता है. उन्होंने बताया कि आज तक उन्होंने भोले बाबा से जो भी मांगा है. उन्हें वह मिला है इसलिए वह निरंतर भोले बाबा की कावड़ लेकर आती हैं. बताते चले कि मेरठ के एनएच 58 पर भोले बाबा के भक्त कांवरिया बड़ी संख्या में अब दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के जनपदों में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं