आरआरबी के पूर्व चेयरमैन समेत 5 लोगों के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, जानिए क्या है मामला?
Last Updated:
UP News: लखनऊ में रेलवे भर्ती घोटाले में सीबीआई ने आरआरबी के पूर्व चेयरमैन समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. मामला 2018-19 की भर्ती से जुड़ा है जिसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे.
यूपी में रेलवे भर्ती मामले में सीबीआई की कार्रवाई. (File Photo)इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
क्या है मामला
आरोप है कि चयनित अभ्यर्थियों का पैनल जानबूझकर समय पर तैयार और जारी नहीं किया गया. नाम शामिल करने में विलंब कर अभ्यर्थियों से पैसों की मांग की गई. कई चयनित उम्मीदवारों ने रेल प्रशासन पर जानबूझकर उनका चयन रोके रखने और वसूली करने का आरोप लगाया था.
रेलवे विजिलेंस की आंतरिक जांच में इन आरोपों की पुष्टि हुई है. जांच रिपोर्ट के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और एक संगठित तरीके से धोखाधड़ी, घूसखोरी और साज़िश रची गई. इसी आधार पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है.
सीबीआई कर चुका छापेमारी
सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि यह मामला व्यापक जांच की मांग करता है, क्योंकि इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है. एजेंसी अब सभी आरोपियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है, वहीं रेलवे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर फिर से सवाल उठ खड़े हुए हैं.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें