इटावा विवाद पर बोले देवकीनंदन महाराज, कहा- ‘चोटी काटना अपमान… सनातन को जाति की राजनीति में न बांटें’

0
इटावा विवाद पर बोले देवकीनंदन महाराज, कहा- ‘चोटी काटना अपमान… सनातन को जाति की राजनीति में न बांटें’


Last Updated:

Etawah Controversy: इटावा विवाद पर देवकीनंदन महाराज का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा चोटी काटना अपमान है और सनातन को जाति की राजनीति में न बांटे.

कथावाचक देवकीनंदन महाराज.

मथुरा. बहुचर्चित कथा वाचक छोटी प्रकरण में लगातार हो रही सियासत के बीच प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन महाराज का भी बयान सामने आ गया है. देवकीनंदन महाराज ने कहा कि किसी भी सनातनी की चोटी काटना, अपमान करना निंदनीय है हम तो सभी को तिलक और चोटी रखने की बात कहते हैं. उन्होंने कहा कि व्यासपीठ की भी मर्यादा, प्रत्येक योग्य व्यक्ति ही व्यास पीठ पर बैठने का अधिकारी होता है. हमने रसखान, को भी सुना है, और हम लोग उनके पद तक गाते हैं.

देवकीनंदन महाराज ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना निशाना साधा और कहा कि कुछ बड़े लोग जातिगत राजनीति के लिए सनातन को न बांटे. उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि जब कुछ दिन पहले एक मुस्लिम टेंपो वाले से 23 लड़कियां को अपने जाल में फंसाने और उनके साथ गलत काम करने का मामला सामने आया था, तब ऐसे बड़े लोग क्यों चुप थे.

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि क्या उन बच्चियों युवतियों की कोई इज्जत नहीं थी तब एक ने भी उस मुस्लिम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का सवाल नहीं खड़ा किया. उन्होंने नेताओं को चेताया कि धर्म की स्थापना के लिए ही भगवान राम क्षत्रिय थे भगवान कृष्ण यदुवंशी थे और सभी धर्म की स्थापना के लिए ही अवतरित हुए और हमारा भी स्थापना करना और उसको बचाए रखना ही हम सब का दायित्व है.

संजय निषाद का सामने आया बयान
वहीं इस पूरे मामले को लेकर सीएम योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद का भी बयान सामने आया है और उन्होंने कहा मैं इसकी निंदा करता हूं और ये उचित नहीं है. सभी को जीने का अधिकार है, मेरे यहां तो निषाद संस्कृत का प्रचार करते हैं, निषाद पंडित हैं. ये जांच का विषय है और जो दोषी है उस पर कार्रवाई की जाएगी. अगर ऐसा ही होता रहा तो पिछड़े अलग हो जाएंगे, दलित अलग हो जाएंगे और अपर कास्ट अलग हो जाएंगे. संविधान तो एक करने के लिए बना था. उन्होंने आगे कहा कि हम यही कहेंगे जब संविधान बन रहा था तो अपर कास्ट के लोगों ने कहा था कि हम लोग होशियार है, कमाएंगे और टैक्स देंगे और गंवारों के बच्चे सरकार के टैक्स से दंगे ये रिजर्व कर दिया जाए. रिजर्वेशन पॉलिसी बड़े लोगों की सहमति से बना था.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

इटावा विवाद पर बोले देवकीनंदन महाराज, कहा- ‘चोटी काटना अपमान…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *