गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 3 घायल

0
गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 3 घायल


Last Updated:

Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भयंकर सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें 2 की मौके पर मौत हो गई तो वहीं 10 लोग घायल हो गए. वही नोएडा में भी सड़क हादसा हुआ है जहां महामाया फ्लाईओवर के पास बस पलट गई.

Zoom

अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा.

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है. जिसमें दो लोगों की मौत तो एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. मनोना धाम से बहन का इलाज करा कर लौट रहे मैजिक कार के आगे कुत्ता आ गया जिसे बचाते समय गाड़ी पलट गई. गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी मैजिक से घायलों को निकाल रहे लोगों को पीछे से आ रही कार ने कुचल दिया. जिसके बाद एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक कई गाड़िया आपस में पीछे से टकरा गई.

तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने गंगा एक्सप्रेवे के किनारे खड़े लोगों मे पीछे से आकर टक्कर मार दी. एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से हुए घायल हो गए और 2 लोगों की मौके पर मौत हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए. मैजिक सवार मनोना धाम से चंडीगढ़ अपने घर लोट रहे थे. अमरोहा के थाना हसनपुर के गंगा एक्सप्रेसवे का मामला है.

नोएडा में भी सड़क हादसा

वहीं नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए. नोएडा पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *