‘तीन हजार में आजकल होता क्या है?’, 13 साल के बच्चे के आगे डीएम हो गए लाजवाब

0
‘तीन हजार में आजकल होता क्या है?’, 13 साल के बच्चे के आगे डीएम हो गए लाजवाब


Last Updated:

Lakhimpur 8th Class Student Viral Video With DM: लखीमपुर में कक्षा 8 में पढ़ाई करने वाला छात्र अपनी शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा. डीएम से शिकायत की सदर तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एक अनोखा मामला सामने आया. आठवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र अमिताभ ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार के सामने अपनी पारिवारिक समस्या रखी. उसने अपनी बात बेबाकी से जिलाधिकारी से कही, जिस पर जिलाधिकारी भी लाजवाब हो गए थे.

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में कक्षा 8 में पढ़ाई करने वाला छात्र अपनी शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा. डीएम से शिकायत की सदर तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एक अनोखा मामला सामने आया आठवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र अमिताभ ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार के सामने अपनी पारिवारिक समस्या रखी. उसने अपनी बात बेबाकी से जिलाधिकारी से कही, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इस दौरान परेशान बच्चा पुलिस की बेरुखी पर तमतमा गया, तो डीएम ने बच्चे को संयम बरतने की सलाह देते हुए पढ़ाई करने की बात कही. इस पर बच्चे ने डीएम से ही सवाल कर लिया कि मेरी दीदी 9वीं पास कर गई है, अब उसको सरकार से मुफ्त में किताब-कॉपी नहीं मिल रही है, साथ ही मां केवल 3000 रुपये कमाती है, जो इस महंगाई के दौर में काफी कम पड़ता है.

अमिताभ नाम के इस बच्चे ने जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी को बताया कि उनके घर के एक हिस्से पर ताऊ-ताई ने ताला लगा दिया है. अमिताभ ने बताया कि हमारा परिवार गरीब है. इस हिस्से को किराए पर देकर घर का खर्च चलाना चाहता है. छात्र ने यह भी बताया कि इस मामले की शिकायत कई बार पुलिस चौकी पर की गई थी हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. उसका आत्मविश्वास देखकर वहां मौजूद अधिकारी भी प्रभावित हुए जिलाधिकारी ने धैर्यपूर्वक 13 वर्षीय अमिताभ की पूरी बात सुनी. उन्होंने छात्र को भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.

बच्चे और डीएम में क्या बात हुई यहां सुनिए- 

अमिताभ वहां मौजूद पुलिस वालों से बोलता है- ‘करवा देंगे, नहीं करवा दीजिए. आप लोग टोपी लगा ली…. ‘ उसकी बात सुन वहां, मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. साथ ही डीएम भी हंसने लगते हैं. डीएम बोले- ‘अमिताभ बेटा, तुम इनसब को किनारे रखो, पढ़ाई पर ध्यान दीजिए. आपकी मम्मी सब्जी बेचती हैं या घर पर खाने के लिए लाती हैं.’ इस पर बच्चा कहता है कि ₹50 में क्या होता है आजकल, इतनी महंगाई है. खाने की ही तो तंगाई पड़ी है, इसके बाद डीएम को रोकते हुए पुलिस वालों की ओर मुड़ते हुए कहता है- ‘आप लोगों को क्या दिक्कत है, आपलोगों की कमीशन कम हो गई.’ इस पर पढ़ाई को लेकर पढ़ाई की बात होती है. इस पर वह पूछता है कि मेरी दीदी नाइंथ क्लास पास हो गई, किताब-कॉपी फ्री नहीं मिलती है, आप देंगे पैसा? इस सवाल पर मुस्कुरा रहे डीएम भी लाजवाब हो जाते हैं. उन्होंने तुरंत बच्चे को भरोसा देते हुए कहा कि चलो तुम्हारा काम प्रॉयरिटी पर करवाते हैं.

जांच के निर्देश

जिलाधिकारी अंजनी कुमार ने शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह को मौके पर जाकर विवाद का निपटारा करने का निर्देश दिया.
डीएम के निर्देश पर कोतवाल पहुंचे बच्चे के घर, जांच में सामने आई अलग कहानी, शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ अमिताभ के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली जांच के दौरान बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता है. वह इधर-उधर घूमता रहता है. उन्होंने बताया कि बच्चा घर से टीसी कटवाने की बात कहकर स्कूल गया था, पर पता नहीं कैसे वह तहसील पहुंच गया.

घर पर विवाद की कहानी भी काफी अलग है

जांच में सामने आया कि बच्चे के पिता ने दो शादियां की थीं. पहली पत्नी से एक बेटा है. उसकी मां का निधन हो चुका है. वह अभी में लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है, जिस कमरे में ताला लगा था, वह उसी बेटे के हिस्से का बताया जा रहा है. दूसरी ओर शिकायत करने वाला अमिताभ दूसरी पत्नी का बेटा है. बताया गया कि बच्चे के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं. प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की पढ़ाई और पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *