नोएडा के करोड़ों के फ्लैट लेकिन पानी को तरस रहे, 100-200 नहीं बल्कि हजारों लोग

0
नोएडा के करोड़ों के फ्लैट लेकिन पानी को तरस रहे, 100-200 नहीं बल्कि हजारों लोग


Last Updated:

Noida News : नोएडा के सैकड़ों सेक्टर और सोसायटियों के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. उनका कहना है कि प्राधिकरण और बिल्डरों की लापरवाही के कारण यह हालात पैदा हुए हैं. दूषित पानी और पानी की किल्‍लत यहां एक बड…और पढ़ें

नोएडा की हाईराइज सोसायटियों में पानी की किल्लत

नोएडा (राजवंत) : राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा प्राधिकरण का जल विभाग सेक्टर और करोड़ों की सोसायटियों को जल आपूर्ति करने में विफल साबित हो रहा है. इसके वजह से नोएडा की 100 से अधिक सेक्टर और सोसायटियों के हजारों निवासियों को लो प्रेशर और गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. वहीं, हाईराइज सोसायटी के साथ ही सेक्टरवासियों को हाई टीडीएस का पानी सप्लाई हो रहा है, जिसके इस्तेमाल से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने के साथ ही घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से….

बता दें, नोएडा में पहले गंगाजल की सप्लाई न मिलने के चलते लोगों को ग्राउंड वॉटर और रेनीवेल का पानी सप्लाई किया जा रहा था. इसके बाद गंगाजल सप्लाई बहाल होने के कुछ दिनों बाद ही सेक्टर-63 और सैक्टर-121 में गंगाजल की लाइन डैमेज होने के चलते उसका मेंटिनेंस का काम चल रहा था. इस दौरान शहर की हाईराइज सोसायटियों के साथ ही एक बड़े हिस्से को रेनीवेल और ग्राउंड वाटर की सप्लाई की गई, जिसका टीडीएस लेवल 800 से 2000 तक है. सेक्टर-74 सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में पानी का टीडीएस लेवल 2200 था.

वहीं, सेक्टर-120 प्रतीक लॉरेल सोसायटी में 1500 से 2000 टीडीएस लेवल तक पानी आ रहा है. सेक्टर-79 हिल्स्टन अर्बटेक सोसायटी में 2600 टीडीएस का पानी सप्लाई हो रहा है. ऐसी स्थिति में सेवेन एक्स की सभी सोसायटियों के साथ ही 100 से अधिक हाईराइज सोसायटियों में हाई टीडीएस वाले पानी की समस्या है.

मांग के मुताबिक नहीं मिल पा रहा पानी

हाईराइज सोसायटियों से डिमांड के मुताबिक पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है. ऐसे में रोजाना प्राइवेट पानी सप्लायर के टैंकरों से पानी की कमी को पूरा किया जा रहा है. सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसायटी की एओए ने बताया कि अथॉरिटी द्वारा पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिसके चलते रोजाना 20-30 पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं. इससे न केवल सोसायटी की आर्थिक स्थिति पर बोझ बढ़ रहा है, बल्कि टैंकरों से आने वाले पानी में हाई टीडीएस की समस्या भी हो रही है. गंगाजल की आपूर्ति पिछले 2 महीनों से कम है.

homeuttar-pradesh

नोएडा के करोड़ों के फ्लैट लेकिन पानी को तरस रहे, 100-200 नहीं बल्कि हजारों लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *