नोएडा, गाजियाबाद, आगरा में आएगा आंधी-तूफान, मानसून पर IMD का अपडेट

0
नोएडा, गाजियाबाद, आगरा में आएगा आंधी-तूफान, मानसून पर IMD का अपडेट


UP Monsoon Update: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है. अभी यह पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मानसून नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में एंट्री कर चुका है. यही वजह है कि 8 जून को यानी कि सोमवार को उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और कुछ पश्चिमी राज्यों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सूबे में अधिकतम तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

यूपी में कैसा रहने वाला है मौसम

यूपी में भीषण गर्मी की वापसी हो गई है. बीते रविवार को 16 जिलों में पारा 40°C के पार पहुंच गया. अगले एक सप्ताह तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं. अगले 5 दिनों में 3 से 5°C तक तापमान बढ़ सकता है. 9 से 11 जून के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य यूपी में लू का असर ज्यादा रहने की संभावना है. दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है. आने वाले दिनों में गर्मी से राहत के कोई खास संकेत नहीं. अगले तीन दिन गर्मी और लू के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा यूपी का मौसम

कुछ जगहों पर हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं. हालांकि कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन व वज्रपात के साथ झोंकेदार हवा तथा आंधी भी दर्ज की गई. राजधानी लखनऊ के मौसम की बात करें तो आज आसमान मुख्यतः साफ रहने वाला है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है.

नोएडा, गाजियाबाद, आगरा में होगी बारिश 

आईएमडी के मुताबिक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, आगरा में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 10 जून के मौसम की बात करें तो कानपुर देहात, कानपुर, जालौन, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संतरविदासनगर, कौशांबी, फतेहपुर में हीट वेव के लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कहां पहुंचने वाला है मानसून

मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं, अगले 3-4 दिनों के दौरान.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *