बप्पा की चाहिए कृपा, तो गणेश चतुर्थी पर करें दीपक से जुड़ा ये उपाय..यकीन मानिए बदल जाएगी किस्मत

0
बप्पा की चाहिए कृपा, तो गणेश चतुर्थी पर करें दीपक से जुड़ा ये उपाय..यकीन मानिए बदल जाएगी किस्मत


Last Updated:

Ayodhya News: अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी के दौरान गणपति बप्पा की 10 दिनों तक आराधना होती है.

अयोध्या: महाराष्ट्र से लेकर पूरे उत्तर भारत तक गणपति बप्पा की धूम देखने को मिल रही है. लोग अपने घरों में गणपति बप्पा को आज स्थापित करेंगे और आने वाले 10 दिनों तक गणपति बप्पा की विधि विधान पूर्वक पूजा- आराधना करेंगे. हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है. भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए गणेश चतुर्थी के दौरान कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं. प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान गणेश का पर्व मनाया जाता है. इस बार गणेश चतुर्थी की शुरुआत आज यानी 27 अगस्त से हो रही है. ऐसी स्थिति में गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं.

गणेश चतुर्थी के दौरान 10 दिनों तक होती है बप्पा की आराधना 

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी के दौरान गणपति बप्पा की 10 दिनों तक आराधना होती है. अगर आप भी भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, घर में सुख शांति का वास चाहते हैं, तो फिर ऐसी स्थिति में घर के विशेष स्थान पर गणेश चतुर्थी के दौरान दीपक को जरूर जलाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार खत्म होता है .

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

अगर आप गणेश चतुर्थी के दौरान प्रतिदिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलते हैं, तो ऐसा करना वह शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है. साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करता है.

किस दिशा में जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर पूर्व दिशा में दीपक जलाने से व्यक्ति को शुभ परिणाम भी मिलते हैं परिवार के सदस्यों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है.

कैसे करें पूजा

गणेश चतुर्थी के दौरान सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद पूजा आराधना कर गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने दीपक जलाना चाहिए. गणपति बप्पा के मंत्र का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और रुके हुए कार्य भी पूरे होते हैं

गणेश चतुर्थी के दौरान शाम के समय माता तुलसी की भी विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए. देसी घी का दीपक जलाना चाहिए. माता तुलसी की साथ अथवा पांच बार परिक्रमा करनी चाहिए. ऐसा करने से धन संबंधित सभी परीक्षा दिया दूर होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

गणेश चतुर्थी पर दीपक से जुड़ा कर लिया यह उपाय तो बप्पा की मिलेगी विशेष कृपा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *