मदरसे में चल रही थी खुदाई, मिला कुछ ऐसा, मुस्लिम परिवार ने छोड़ दी जमीन, झूम उठे गांववाले

0
मदरसे में चल रही थी खुदाई, मिला कुछ ऐसा, मुस्लिम परिवार ने छोड़ दी जमीन, झूम उठे गांववाले


Last Updated:

Chandauli News : चंदौली के धपरी गांव में मदरसे के नींव की खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. आसपास के गांव के लोग भी पूजा-पाठ करने के लिए आ गए. मुस्लिम परिवार ने भी हिंदुओं की आस्…और पढ़ें

चंदौली में मदरसे के नींव की खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने पर मुस्लिम परिवार ने दान की जमीन…
चंदौली. चंदौली के धपरी गांव में मदरसे के नींव की खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है. मुस्लिम परिवार ने गंगा-जमुना तहजीब की मिसाल पेश की है. मदरसे की खुदाई में शिवलिंग मिलने के बाद हिन्दुओ में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. पूजा-पाठ शुरू हो गया. सावन का महीना और भोलेनाथ का अर्घ सहित शिवलिंग के निकलते ही जमीन को लेकर विवादित बातचीत शुरू हो गई थी लेकिन सबसे ऊपर उठकर मुस्लिम परिवार ने अपनी जमीन में से एक बिस्सा जमीन मंदिर के लिए दे दी है. लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगो की भवनाओं स्वागत किया है . सावन का महीना हो धरती से स्वयं स्वयंभू प्रगट हो जाएं तो हिन्दुओं की आस्था दोगुनी होना स्वाभाविक है.

ऐसा नजारा चंदौली के धपरी गांव में देखने को मिला, जहां मदरसे की निर्माण के दौरान अर्घ्य सहित शिवलिंग मिला. शिवलिंग मिलने से गांव में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया. जमीन मुस्लिम समुदाय के लोगों की थी. इस वजह से गांव में किसी अनहोनी की आशंका से काफी संख्या में पुलिस बल लगा दिया गया था. मौके पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. मुस्लिम समुदाय ने बड़ा दिल दिखाते हुए गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल पेश की. अपनी जमीन मंदिर को दे दी और आगे भी सहयोग का वादा किया.

शिवलिंग की पूजा-अर्चना शुरू

ग्रामीण रजनीश सिंह ने बताया, ’25 जुलाई को शाम के समय जमीन की बाउंड्री हो रही थी. यह जमीन सकलैन हैदर की है. उन्होंने अपने किसी रिश्तेदार को यह जमीन बेच दी है. वह बाहर के रहने वाले हैं. खुदाई के दौरान शिवलिंग मिला. शिवलिंग बाबा बैद्यनाथ धाम जैसी है. शिवलिंग मिलने की खबर के बाद आसपास के गांव के लोग आए और पूजा-अर्चना शुरू कर दी. मुस्लिम पक्ष ने एक बिस्वा जमीन देने की बात कही है. कुल 11 बिस्वा जमीन है. अब यहां निश्चित रूप से मंदिर बनेगा.

मुस्लिम समुदाय की पहल का स्वागत

इधर, गांव के लोगों ने खुदाई में मिले शिवलिंग की स्थापना उसी जगह पर करनी है, जहां पर वह मिला था. आसपास के गांव में भी आस्था के चलते लोग धपरी गांव पहुंच रहे हैं. हजारों लोग बाबा का दर्शन करने पहुच रहे हैं. गांव के लोगों ने मुस्लिम समुदाय की पहल का स्वागत किया है.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मदरसे में चल रही थी खुदाई, मिला कुछ ऐसा, मुस्लिम परिवार ने छोड़ दी जमीन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *