मुफ्त में करना चाहते हैं UPSC-SSC की तैयारी? अभ्युदय योजना के लिए आवेदन शुरू

0
मुफ्त में करना चाहते हैं UPSC-SSC की तैयारी? अभ्युदय योजना के लिए आवेदन शुरू


Last Updated:

Sultanpur News: यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से होनहार विद्यार्थियों को मुफ्त में तैयारी कराई जा रही है. इसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं. आइए जानते हैं कि सुल्तानपुर के होनहार स्टूडेंट्स इसके लिए कब आवेदन कर सकते हैं.

सुल्तानपुर: कई बच्चों का यह सपना होता है कि वह भविष्य में कोई बड़ा अधिकारी बने, लेकिन पैसे की कमी के कारण वे बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों में महंगी फीस देने में सक्षम नहीं होते हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुरू की गई है, जिसके लिए आवेदन भी प्रारंभ कर दिए गए हैं और इस योजना के तहत सिविल सेवा में शामिल होने हेतु परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. आइए जानते हैं कि इस योजना में शामिल होने के लिए कौन-कौन से छात्र पात्र होंगे और आवेदन की क्या प्रक्रिया है.

क्या है अभ्युदय योजना?
दरअसल मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उन छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही है, जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उनको धन के अभाव में महंगे कोचिंग संस्थानों में पढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में वह छात्र इस योजना के तहत सरकार की ओर से चलाई जा रही कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क तैयारी कर सकेंगे.

जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने लोकल 18 से बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना के तहत आवेदन स्वीकार किया जा रहे हैं, जिनकी अंतिम तिथि 5 जून सुनिश्चित हुई है. ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वह इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन
सुल्तानपुर के शहर स्थित राणा प्रताप पीजी कॉलेज में अभ्युदय योजना के तहत नि:शुल्क सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग का संचालन किया जा रहा है. इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. कोई अभ्यर्थी यदि इस योजना के तहत निशुल्क कोचिंग का लाभ लेना चाहता है, तो वह आवेदन कर सकता है. इसके लिए छात्र समाज कल्याण विभाग के ऑफिस में और राणा प्रताप पीजी कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं. समाज कल्याण अधिकारी ने आगे बताया कि इस बार सिविल सेवा के अलावा एसएससी, प्रतियोगी परीक्षा, नीट और जेईई जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले इच्छुक युवा अब आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए सुल्तानपुर जिला समाज कल्याण कार्यालय के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *