मेरा बच्चा कराह रहा था दर्द से… सिस्टम की लाचारी की कहानी, पिता की जुबानी

0
मेरा बच्चा कराह रहा था दर्द से… सिस्टम की लाचारी की कहानी, पिता की जुबानी


Last Updated:

Hathras News: यूपी के हाथरस से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है. यहां एक पिता ने पुलिस को शिकायत दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बच्चे के जिस हाथ में चोट लगी थी, उसकी बजाय सही हाथ में प्लास्टर कर दिया.

Zoom

पिता ने डॉक्टरों पर लगया लापरवाही का आरोप. (एआई तस्वीर)

हाथरस: मैं यूपी के हाथरस के मुरसान ब्लॉक के अहवरनपुर गांव का रहने वाला हूं. बीते गुरुवार दोपहर मेरा चार साल का बेटा हर्ष घर पर खेल रहा था, तभी उसके हाथ की अंगुली में चोट लग गई. चोट लगते ही वह दर्द से रोने लगा, तो मैं घबरा गया और तुरंत उसे इलाज के लिए हाथरस के जिला बागला अस्पताल लेकर पहुंचा. मुझे उम्मीद थी कि डॉक्टर मेरे बच्चे का सही इलाज करेंगे, लेकिन वहां जो हुआ उसने मुझे अंदर तक हिला दिया. डॉक्टरों ने जांच के बाद प्लास्टर तो चढ़ा दिया, लेकिन टूटे हुए हाथ की जगह उसके सही हाथ पर ही प्लास्टर कर दिया.

जब मैंने ध्यान से देखा तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई. मेरा बच्चा दर्द से कराह रहा था और उसका सही हाथ प्लास्टर में जकड़ा हुआ था. मैंने तुरंत डॉक्टरों से शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इस लापरवाही से मैं बेहद आहत हूं. मैंने अपने बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल पर भरोसा किया था, लेकिन वहां इतनी बड़ी गलती कर दी गई. अब मैं न्याय चाहता हूं. मैंने इस मामले की शिकायत थाना हाथरस गेट में दी है और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी और बच्चे के साथ ऐसी लापरवाही न हो.

ये बात रो-रोकर एक पिता ने शेयर की. दरअसल, यूपी के हाथरस के जिला बागला अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक चार वर्षीय बच्चे के उल्टे हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर होने के बावजूद चिकित्सकों ने उसके सीधे हाथ पर प्लास्टर कर दिया. परिजनों ने इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए थाना हाथरस गेट में शिकायत की है और संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों ने एक्स-रे और प्लास्टर के लिए 70 रुपये फीस भी ली. इसके बाद बच्चे के हाथ पर प्लास्टर किया. प्लास्टर होने के बाद हर्ष का चाचा उसे लेकर गांव अहवरनपुर लौट आया. घर पहुंचने पर बच्चा लगातार रो रहा था. जब उसके पिता कन्हैया ने बच्चे के हाथ की जांच की, तो उन्हें पता चला कि चिकित्सकों ने लापरवाही से चोटिल उल्टे हाथ की बजाय उसके सीधे हाथ पर प्लास्टर कर दिया है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *