यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Last Updated:
UPHESC Assistant Professor Admit Card 2026 : यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इसे UPHESC की वेबसाइट uphesc.org पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है.
UPHESC Admit Card 2026 : परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर की 917 वैकेंसी के लिए हो रही है.
UPHESC Assistant Professor Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 15 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना हॉल टिकट अनिवार्य रूप से डाउनलोड करना होगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. एडमिट कार्ड UPHESC की वेबसाइट uphesc.org पर जाकर डाउनलोड करना होगा.
यह भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्टों में कराई जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:20 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर जाएं.
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
- असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर विजिट करें.
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद ‘UPHESC Assistant Professor Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें.
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.
917 असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में कुल 917 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यह परीक्षा राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है.
एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी
गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा किया जा रहा है, जिसे पहले UPHESC के नाम से जाना जाता था. आयोग ने परीक्षा से पहले 08 अप्रैल 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी की थी, जिससे अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल सकी थी. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है. परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें