यूपी में आज भी खूब बरसेंगे बादल,वाराणसी समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश
Last Updated:
UP Weather Today: बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 24 घण्टे बाद यूपी के दोनों ही संभाग में मॉनसूनी बादलों की आवाजाही कम होगी.ऐसे में उम्मीद जताई जा रही …और पढ़ें
यूपी में फिर जमकर होगी बारिशआईएमडी की ओर से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक,3 सितंबर (बुधवार) को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अच्छी खासी बारिश होगी. इन जिलों में आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरया, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर और बांदा शामिल है. यहां मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही,प्रयागराज,चित्रकूट, महोबा और आस पास के जिलों में मध्यम से हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.हालांकि बादलों की आवाजाही लगभग प्रदेश के सभी जिलों में देखने को मिलेगी.
बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी.यहां धूप छांव के बीच बारिश की भी संभावना है.वहीं कानपुर नगर और देहात दोनो ही जगहों पर मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है.हालांकि इए दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.
नोएडा में हल्की बारिश के आसार
नोएडा में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है.हालांकि मंगलवार की अपेक्षा आज यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है. वहीं गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर,मुजफ्फरनगर, शामली के साथ आस पास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.
कम होगी बादलों की आवाजाही
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 24 घण्टे बाद यूपी के दोनों ही संभाग में मॉनसूनी बादलों की आवाजाही कम होगी.ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 48 घण्टो में यहां अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है.हालांकि 8 सितंबर के बाद फिर मौसम करवट लेगा और बारिश से मौसम सुहावना होगा.