रक्षाबंधन पर ऑनलाइन मंगवाया ‘पनीर’, पार्सल खोलते ही फूट-फूटकर रोने लगा शिवभक्त, बोला- ये तो… 

0
रक्षाबंधन पर ऑनलाइन मंगवाया ‘पनीर’, पार्सल खोलते ही फूट-फूटकर रोने लगा शिवभक्त, बोला- ये तो… 


Last Updated:

UP News: उन्नाव में रक्षाबंधन पर शिवभक्त ने एक रेस्टोरेंट से पनीर का ऑर्डर दिया, लेकिन जैसे ही उन्होंने पार्सल खोला तो उनके होश उड़ गए. वो फूट-फूटकर रोने लगे. उन्होंने कहा कि ये तो पनीर नहीं है. मेरे साथ धोखा ह…और पढ़ें

रक्षाबंधन पर ऑनलाइन मंगवाया पनीर, पार्सल खोलते ही रोने लगा शिवभक्त, बोला- ये..शिवभक्त रोया. (एआई तस्वीर)

उन्नाव: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उन्नाव के मगरवारा इलाके में एक शिवभक्त और शिव मंदिर के सेवादार धीरज सिंह को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना महंगा पड़ गया. उन्होंने अल हबीब रेस्टोरेंट से ऑनलाइन पनीर और रोटी का ऑर्डर दिया था, लेकिन जब सब्जी खोली तो उसमें पनीर की जगह मीट के टुकड़े निकले. इससे सेवादार और उनका परिवार भड़क गया. उन्हें गहरी आहत पहुंची. 


धीरज सिंह ने रेस्टोरेंट के इस कृत्य को ‘धर्म नष्ट करने’ वाला बताया और सीधे तौर पर संचालक पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यह उनकी धार्मिक भावनाओं की अनदेखी और विश्वास का अपमान है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य विभाग के अधिकारियों से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्नाव पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा निवासी धीरज सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर इस तरह की घटना से न केवल उन्हें बल्कि पूरे शिवभक्त समुदाय को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े नियम और जांच व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी की धार्मिक आस्था का अपमान न हो.  स्थानीय लोग भी इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं और रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अधिकारियों से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दोषियों को सजा मिलेगी और धार्मिक भावनाओं की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी. यह घटना उन्नाव में धार्मिक सौहार्द और खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है.

homeuttar-pradesh

रक्षाबंधन पर ऑनलाइन मंगवाया पनीर, पार्सल खोलते ही रोने लगा शिवभक्त, बोला- ये..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *