राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कोर्ट में सुनवाई टली, अगली तारीख 22 जून

0
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कोर्ट में सुनवाई टली, अगली तारीख 22 जून


Last Updated:

Lucknow News: राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी. समय की कमी के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में मामला नहीं सुना जा सका, जिसके बाद अब इस पर 22 जून को सुनवाई होगी.

Zoom

राम मंदिर दान केस.

लखनऊ: अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर अब 22 जून को सुनवाई होगी. यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में विचाराधीन है. गुरुवार को मामले की सुनवाई तय थी, लेकिन समय की कमी के कारण सुनवाई नहीं हो सकी.

यह जनहित याचिका मोहित अशोक की ओर से दाखिल की गई है. याचिका में राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे और उससे जुड़े वित्तीय प्रबंधन को लेकर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है. साथ ही पूरे मामले का भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) से ऑडिट कराए जाने की भी मांग की गई है.

याचिकाकर्ता का कहना है कि चढ़ावे से प्राप्त धनराशि और उसके उपयोग को लेकर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि तथ्यों की स्पष्टता सामने आ सकेवहीं, इस मामले में अभी तक अदालत की ओर से किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की गई है. मामला फिलहाल न्यायालय के विचाराधीन है और 22 जून को होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं. सुनवाई के दौरान अदालत याचिका में उठाए गए मुद्दों और मांगों पर पक्षों की दलीलें सुन सकती है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *