विकास कहां हो तुम? आसमां में तो नहीं… ये सवाल है इस मां-बाप का

0
विकास कहां हो तुम? आसमां में तो नहीं… ये सवाल है इस मां-बाप का


Last Updated:

Prayagraj Flood Video: सोशल मीडिया पर प्रयागराज की ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक मां-बाप अपने बच्चे को सिर पर उठाकर ले जा रहे हैं.

बच्चे को सिर पर उठाकर ले जाते मां-बाप.

हाइलाइट्स

  • प्रयागराज में बाढ़ से मचा हाहाकार.
  • गली-मोहल्लों में घुस गया बाढ़ का पानी.
  • सड़कों पर लोगों का चलना हुआ दूभर.
प्रयागराजः विकास की नींव क्या होती है? ये कोई भी आम व्यक्ति बता सकता है. जैसे कि अच्छी सड़क, अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवा और साफ-सफाई पर ये सब कहां है? ये सब कहीं आसमान में तो नहीं मिल रहा है. क्योंकि धरातल पर तो तस्वीर कुछ अलग है. सड़कों पर नालियों का पानी है. उस पानी में कूड़े का अंबार है और उस कूड़े के अंबार के बीच एक मां-बाप हैं, जिनके हाथों में उनका एक मासूम है, जिसे सिर पर उठा रखा है.

प्रयागराज की तस्वीर हुई वायरल
ये तस्वीर किसी पौराणिक कथा की नहीं है, ये तस्वीर है 2025 की, जहां लोग चांद पर पहुंच रहे हैं, कुछ घंटों में हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर ले रहे हैं, पलक झपकते ही विदेश में बैठे व्यक्ति को सामने से देख ले रहे हैं. ऐसे में प्रयागराज की यह तस्वीर सवाल उठाती है कि क्या हम लोग सचमुच विकास के रास्ते पर हैं?
PRAYAGRAJ VIRAL VIDEO
बच्चे को सिर पर उठाकर ले जाते मां-बाप.
इंस्टाग्राम पर छायी ये तस्वीर
इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर गानों के साथ खूब वायरल हो रही है. किसी ने बाहुबली फिल्म का गाना लगा रखा है तो किसी ने कुछ और. सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी छिपना आसान नहीं है. भले ही सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के साथ बेहतरीन गाने बज रहे हैं. लेकिन उस मां-बाप के मन में कौन सा गीत चल रहा होगा, ये वही जानते हैं. जिस लाल को वो इस बाढ़ से बचा रहे हैं? क्या गारंटी है कि उस बच्चे का जब बच्चा होगा तो उसे ऐसा नहीं करना पड़ेगा.

प्रयागराज में बाढ़ से हाहाकार
जो वीडियो वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर, वो प्रयागराज के छोटे बघाड़ा इलाके का है. यहां बाढ़ का पानी गलियारों से लेकर घरों तक घुस गया है. इस इलाके में लोगों के घर, गाड़ियां और यहां तक की मंदिर भी पानी में डूबे हुए हैं. रसूलाबाद घाट पर पानी आने से अंतिम संस्कार भी रोक दिए गए हैं. ये वीडियो बाढ़ के समय प्रयागराज में लोगों की बेबसी को भी दिखा रहा है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

विकास कहां हो तुम? आसमां में तो नहीं… ये सवाल है इस मां-बाप का



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *