शहदी के तीसरे दिन ही पत्नी के मुहं पर थूका, कहा- तुम चेहरे से चुड़ैल लगती हो
Last Updated:
Gorakhpur News: गोरखपुर में एक रेल कर्मचारी ने शादी के तीन दिन बाद ही पत्नी को कम दहेज़ लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. आरोप है कि पति दीपक यादव ने पत्नी के चेहरे पर थूका और कहा कि तुम चेहरे से चुड़ैल लगत…और पढ़ें
Gorakhpur News: ऐल्कार्मी पति ने शादी के तीसरे दिन ही पत्नी के चेहरे पर थूका
हाइलाइट्स
- गोरखपुर में रेलकर्मी पति ने शादी के तीसरे दिन पत्नी को दहेज़ के लिए किया प्रताड़ित
- पति ने पत्नी के मुहं पर थूका और कहा कि तुम चेहरे से चुड़ैल लगती हो
- जिसके बाद यह मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है
गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के मात्र तीन दिन बाद एक रेलकर्मी ने अपनी पत्नी को कम दहेज लाने का ताना देते हुए अपमानित किया. एम्स थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी पति दीपक यादव ने अपनी पत्नी के चेहरे पर थूककर उसे चरित्रहीन और चुड़ैल जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया.
पुलिस के अनुसार, दीपक यादव, जो रेलवे में कर्मचारी है, ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को शादी के तीसरे दिन ही कम दहेज लाने के लिए ताने देने शुरू कर दिए. उसने पत्नी से कहा, “तुम चेहरे से चुड़ैल लगती हो, मैं रेलवे में काम करता हूं, मुझे दहेज में कार मिलेगी.” इतना ही नहीं, उसने पत्नी के चेहरे पर थूककर उसे धमकी दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने परिजनों को की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत पर एम्स थाना पुलिस ने दीपक यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आरोपी को हिरासत में लेने की प्रक्रिया चल रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में सभी तथ्यों की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पीड़िता को भी उचित सहायता और सुरक्षा प्रदान करने का भरोसा दिया गया है.

Principal Correspondent, Lucknow