शुभम द्विवेदी के घर कब जाएंगे अखिलेश यादव, खुद बता दिया; सरकार से बोले-पाकिस्तान को…

0
शुभम द्विवेदी के घर कब जाएंगे अखिलेश यादव, खुद बता दिया; सरकार से बोले-पाकिस्तान को…


कुशीनगर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम हमले पर कहा कि जो शहीद हुए हैं उनके साथ पूरा देश खड़ा है. गुजरात की मां ने अपना बेटा, हरियाणा की बेटी ने जो खोया है इस दुख तकलीफ को कोई कम नहीं कर सकता है. इस घटना की हम सभी लोग निंदा करते हैं. सभी दल सरकार के फैसले के साथ खड़े हैं. वहीं निजी विमान को कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि मौसम तो ठीक था, लेकिन सरकार का मौसम गड़बड़ हो रहा.

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूर्णमासी देहाती को श्रद्धांजलि देने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया स्थित उनके आवास पर पहुंचे. डॉ. पूर्णमासी देहाती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उनके परिजनों से मुलाकात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहलगाम की घटना पर खुलकर बात रखी.

गुजरात की मां, हरियाणा की बेटी ने…
सपा मुखिया ने कहा कि जो शहीद हुए हैं उनके साथ पूरा देश खड़ा है. शहीद के साथियों के दुख के साथ सभी लोग खड़े हैं. गुजरात की मां, गुजरात का बेटा, हरियाणा की बेटी ने जो खोया है. इस दुख तकलीफ को कोई कम नहीं कर सकता है. ऐसी घटना की हम सभी लोग निंदा करते हैं. ऑल पार्टी मीटिंग में सभी दल घटना के खिलाफ सरकार के फैसले के साथ खड़े हैं. सपा भी चाहती है कि सरकार जो ठोस कदम उठा रही है उठाए, जिन फैसलों से सरकार ने पाकिस्तान को जवाब दिया है उसके साथ देश खड़ा है.

सरेंडर करो वरना मरो… भारतीय सेना ने हिडमा को लिखा पत्र, 5000 जवानों के निशाने पर सबसे बड़े नक्सली

सरकार उठाएगी ठोस कदम
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है सरकार ठोस कदम उठाएगी, आतंकवाद खत्म होगा. पाकिस्तान या और देश आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे उनके खिलाफ भारत की मुहिम और तेज होगी. सरकार को इतना समर्थन मिला तो भविष्य में इंटेलिजेंस फेल नहीं होगा. पूरा देश यही चाहता है कि इस तरह की घटना आगे से ना हो. देश का हर नागरिक सुरक्षा की चिंता कर रहे हैं. अग्निवीर व्यवस्था लाकर नौजवानों का मनोबल गिराया है.

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के सुझाव पर सरकार अमल करेगी. सरकार ने हर फैसला अपनी मन मर्जी से लिया है. जम्मू और कश्मीर को लेकर मनमर्जी से फैसला लिया इसलिए वो इस घटना के कारणों से बच नहीं सकते. इस मामले पर भी कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर तस्वीर डालकर राजनीति कर रहे. इस घटना को दूसरी दिशा देने वालों पर सरकार पाबंदियां लगाए .

कब जाएंगे शुभम के घर?
उन्होंने आगे कहा कि देश और कश्मीर के लोग एक साथ खड़े हैं. भाजपा के लोग पुरुष लोगों को गलत भाषा सिखाते हैं. भाजपा को राजनीति नहीं करना चाहिए. कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर सपा के लोग जा चुके हैं. भाजपा की महिला नेत्रियां गलत भाषा बोलती हैं, भाजपा की नियति खराब है. इस देश के आम लोग दिल की बात नहीं कह सकते. सरकार शहीद के परिवारों को 5 करोड़ और सरकारी नौकरी दे. जिस दिन सरकार 5 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देगी उसी दिन मैं उनके घर पर खड़े होकर दरवाजा खटखटाऊंगा.

उसे काटकर जिंदगी…संत प्रेमानंद ने पहलगाम हमले पर कह दी ऐसी बात, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान

शैंपू और साबुन बांटने पर सपा मुखिया ने ली चुटकी
सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहली बार कुशीनगर आने पर लाभार्थियों को शैंपू और साबुन बांटने पर अखिलेश यादव ने जमकर व्यंग्य बाण चलाया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक नेता आए थे, उनके आने से पहले लोगों में शैंपू बांटा गया था. मैने तो शैंपू नहीं बांटा, यहां सभी लोग बैठे हैं किसी को शैंपू नहीं बांटा गया है. भाजपा को देश की गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. कानपुर के शुभम द्विवेदी की पहलगाम में मौत पर उन्होंने कहा कि कौन किसके यहां जा रहा यह सेलेक्टिव नहीं हो सकता. हम नहीं गए यह राजनीति का विषय नहीं है, हम नहीं गए लेकिन हमारे लोग गए.

सरकार का मौसम गड़बड़ हो रहा
कुशीनगर एयरपोर्ट अथॉर्टी द्वारा एयरपोर्ट पर विमान उतरने के लिए मना करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरने नहीं दिया,पहले भी इस एयरपोर्ट पर उतरने नहीं दिया. एयरपोर्ट तो बिकना है, कुशीनगर एयरपोर्ट का ज्यादा प्रचार हो इसलिए अनुमति नहीं दी गई. मौसम खराब और दृश्यता का हवाला देकर अनुमति ना देने पर सपा मुखिया ने कहा कि मौसम तो ठीक था, लेकिन सरकार का मौसम गड़बड़ हो रहा है .कुशीनगर एयरपोर्ट पर मौसम खराब था या पॉलिटिकल गेम था.पॉलिटिकल इंसान शैंपू वाले की वजह से नहीं उतर पाया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *