तलवारें, बंदूकें लहराईं… अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- सरकार ने दी सम्मेलन की परमिशन

0
तलवारें, बंदूकें लहराईं… अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- सरकार ने दी सम्मेलन की परमिशन


आगराः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आगरा पहुंचे. उन्होंने सांसद रामजीलाल सुमन के घर पहुंचकर उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही तंज कसते हुए कहा कि आगरा मेंं तलवारें बंदूकें लहराई गईं. सुना है सरकार ने शांतिपूर्व सम्मेलन की परमिशन दी थी.

सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन और उनके परिवार से मुलाकात की. अखिलेश के साथ में रामजीलाल सुमन, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार मौजूद रहे. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि- जो घटना हुई है, जिस बात को लेकर आगरा में तलवारे लहराई गईं, बंदूकें लहराई गईं, सुना है वह शांतिपूर्ण सम्मेलन की परमिशन सरकार ने दी थी. इससे पहले बुलडोजर से चलकर यहां पहुंचे थे, और तोड़फोड़ की थी. मुझे गोली मारने की जिसने कहा, गोली मार देंगे अखिलेश को, वह बहुत गरीब और भोले भाला था. उनको कठपुतली बनाया गया, लखनऊ वाले या दिल्ली वाले के हाथ में उनका ताला था.

सुमन के घर हमला सोची समझी साजिश- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भीमराव आंबेडकर का संविधान हमारे लिए ढाल है.आज PDA के मान सम्मान का नया कुरुक्षेत्र निकला है. सुमन के घर पर हमला हुआ, यह कोई अचानक वाला हमला नहीं था. सोची समझी साजिश के तहत हमला हुआ है. सुनने में आ रहा है कि हो सकता है वो बात आप तक पहुंच गई तो. योगी की निगरानी के एक सलाहकार और कुछ इंडिपेंडेट को एक बड़े होटल में बुलाया गया. फिर इस हमले की प्लानिंग हुई, फंडिंग हुई. केंद्र की सरकार चाहती है PDA समाज में डर पैदा किया जाए.

डराना चाहती है सरकार
अखिलेश यादव ने कहा कि फोटो वीडियो वायरल हो रहे हैं, कोई कार्रवाई नहीं हुई. फंडिंग होती है, प्लानिंग होती है. इस सब के तार मुख्यमंत्री के लोगों से जुड़े हुए हैं. 2027 में सपा के साथ PDA के लोग खड़े हैं. गेहूं काटने की मना करने पर जान ले ली है. सरकार का व्यवहार डराने का है. कुछ घटनाएं हमने देखी जो हाल के हुई हैं, इससे साफ जाहिर है कि सरकार डर पैदा करना चाहती है. आगरा में दूल्हे को घोड़ी से उतार कर मारा गया, क्योंकि वह आंबेडकर जी का गाना बजा रहे थे. आज हम अपनी पार्टी के दलित सांसद सुमन जी के साथ खड़े हैं.

मुझे मिली जान से मारने की धमकीः अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि- मुझे धमकी मिली, जैसे फूलन देवी को मारा वैसे तुम्हे मारेंगे. बीजेपी के लोग कुछ भी कर सकते हैं. अगर उनके खिलाफ FIR होती भी है, तो कार्रवाई नहीं होगी. पुलिस के सामने तलवारे लहराती योगी सेना के लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. आंकड़े की 2025 में खबरें नहीं चल रही. आगरा में जितने थाने हैं, सभी जगह इन्हीं के लोग हैं. STF के बारे में कई सवाल खड़े किए है हमने. 21 अधिकारी है, जिसमें से 3 केवल pda जात हैं. आंकड़े दिखाते हुए अखिलेश ने बताया. तथाकथित शक्ति प्रदर्शन आगरा में हुआ, वो दिल्ली वाले लखनऊ वाले के बीच में.

आगरा के लोगों को हिंसात्मक राजनीति का विरोध करना चाहिए
आगरा के लोगों को हिंसात्मक राजनीति का विरोध करना चाहिए, आगरा के लोगों से अपील, अगर आगरा का अमन चैन बिगड़ा तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब होगी. जिन लोगों ने केवल नफरत की राजनीति के लिए म्यूजियम का नाम बदल दिया, वो दुनिया का सबसे बड़ा आर्किटेक के माध्यम से बन रहा था, समाजवादी पार्टी बना रही थी, लेकिन बीजेपी आते ही, काम रुक गया.

राणा सांगा पर दिए बयान का विवाद
बता दें कि, राणा सांगा पर दिए बयान के बाद लगातार रामजीलाल सुमन का विरोध हो रहा है. उसके बाद 14 अप्रैल को फिर से रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को चेतावनी देते हुए दो-दो हाथ करने की बात कही थी. जिसके बाद अब अखिलेश यादव आगरा पहुंचे. अखिलेश के पहुंचने के दौरान रामजीलाल सुमन के घर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *