रक्षाबंधन से पहले सातवें आसमान पर पहुंचा सोना! चांदी भी हुई महंगी, ये है रेट
Last Updated:
Gold Silver Price Today: वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित वर्मा ने बताया की रक्षाबंधन से पहले सोने के साथ चांदी की कीमत में लगातार तेजी बनी हुई है.उम्मीद है आगे भी इसकी कीमतों में उतार चढ़ाव जारी रहे…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- सोने की कीमत 102480 रुपये प्रति 10 ग्राम हुई.
- चांदी का भाव 1,16,000 रुपये प्रति किलो पहुंचा.
- रक्षाबंधन से पहले सोने-चांदी की कीमत में तेजी.
6 अगस्त को वाराणसी (Varanasi) के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना का भाव 110 रुपये बढ़कर 102480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.इसके पहले 5 अगस्त को इसका भाव 102370 रुपये था. वहीं बात लखनऊ की करें तो आज वहां सोने की कीमत 610 रुपये तेजी के बाद 1,03,555 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.इसके अलावा मेरठ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,03,565 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
100 रुपये बढ़ा 22 कैरेट का भाव
दूसरे दिन भी चांदी के भाव में उछाल
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो बुधवार को सर्राफा बाजार खुलने के साथ चांदी की कीमत में फिर बड़ी तेजी आई है.बाजार खुलने के साथ चांदी का भाव 1000 रुपये किलो उछलकर 1,16,000 रुपये प्रति किलो रहा .इसके पहले 5 जुलाई को इसकी कीमत 1,15,000 रुपये थी.
जारी रहेगा उतार चढ़ाव
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित वर्मा ने बताया की रक्षाबंधन से पहले सोने के साथ चांदी की कीमत में लगातार तेजी बनी हुई है. उम्मीद है आगे भी इसकी कीमतों में उतार चढ़ाव जारी रहेगा.