Skip to content

Mera Pratapgarh

Hindi samachar

Primary Menu

Mera Pratapgarh

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • More
  • Home
  • Pratapgarh News
  • AKTU Admission: JEE, CUET के अलावा 12वीं पास को भी मिलेगा B.Tech, B.Arch में एडमिशन
  • Pratapgarh News

AKTU Admission: JEE, CUET के अलावा 12वीं पास को भी मिलेगा B.Tech, B.Arch में एडमिशन

Mera Pratapgarh July 22, 2025 0
AKTU Admission: JEE, CUET के अलावा 12वीं पास को भी मिलेगा B.Tech, B.Arch में एडमिशन


AKTU Admission, B.Tech Admission: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने 2025-26 के लिए बीटेक और बीआर्क कोर्सेज में दाखिले के लिए अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह प्रक्रिया UPTAC 2025 काउंसलिंग के तहत होगी जिसमें कुल सात चरण शामिल होंगे. इस बार दाखिला JEE Main, CUET UG और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाएगाताकि ज्यादा से ज्यादा योग्य छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स में प्रवेश मिल सके.

AKTU Counselling Schedule: काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल

काउंसलिंग की शुरुआत 24 जुलाई 2025 से होगी.जब छात्र ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे. यह प्रक्रिया 28 जुलाई तक चलेगी. अगर किसी छात्र को सीट अलॉट होती है तो उसे अपनी सीट कन्फर्म करने के लिए 1 अगस्त तक कन्फर्मेशन शुल्क जमा करना होगा. यह पूरी प्रक्रिया AKTU से जुड़े 300 से ज्यादा इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक और बीआर्क कोर्सेज के लिए UPTAC पोर्टल के जरिए संचालित होगी.

UPTAC 2025 काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तारीखें

काउंसलिंग के सात चरणों का शेड्यूल इस प्रकार है-

चरण 1: चॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग
तारीख 24 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक है.इस चरण में छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे और अपनी सीट लॉक कर सकेंगे.

चरण 2: सीट अलॉटमेंट
तारीख 5 अगस्त 2025 है. यूनिवर्सिटी मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर छात्रों को सीट आवंटित करेगी.

चरण 3: चॉइस फिलिंग
तारीख 8 से 9 अगस्त 2025 है. इस चरण में फिर से छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने का मौका मिलेगा.

चरण 4: ऑटो फ्रीज और रिपोर्टिंग
तारीख: 13 से 21 अगस्त 2025
इस चरण में सीटें ऑटोमैटिकली फ्रीज हो जाएंगी और छात्रों को अपने अलॉटेड संस्थान में रिपोर्ट करना होगा.

चरण 5: इंटरनल स्लाइडिंग
तारीख: 22 से 23 अगस्त 2025
इस चरण में पहले से दाखिला ले चुके छात्र अपने कॉलेज या कोर्स में बदलाव कर सकेंगे.

चरण 6: स्पेशल राउंड 1
तारीख: 24 से 27 अगस्त 2025
यह स्पेशल राउंड होगा जिसमें JEE, CUET UG, और 12वीं पास छात्र पंजीकरण कर दाखिला ले सकेंगे.

चरण 7: स्पेशल राउंड 2
तारीख: 28 अगस्त से 2 सितंबर 2025
यह अंतिम स्पेशल राउंड होगा जिसमें बची हुई सीटों के लिए दाखिला दिया जाएगा।

कैसे होगी काउंसलिंग?

AKTU की बीटेक और बीआर्क काउंसलिंग प्रक्रिया को सात चरणों में बांटा गया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी योग्य छात्रों को प्रवेश का उचित अवसर मिले. पहले चार चरण JEE Main की मेरिट के आधार पर होंगे जिसमें छात्रों को उनकी रैंक और पसंद के आधार पर सीटें अलॉट की जाएंगी.
पांचवां चरण इंटरनल स्लाइडिंग के लिए होगा. इस चरण में वे छात्र जिन्हें पहले ही सीट अलॉट हो चुकी है वे अपनी पसंद के कॉलेज या कोर्स में बदलाव कर सकेंगे. यह सुविधा उन छात्रों के लिए है जो अपनी अलॉटेड सीट से संतुष्ट नहीं हैं और बेहतर विकल्प की तलाश में हैं.छठवां और सातवां चरण स्पेशल राउंड के रूप में आयोजित होंगे. इन चरणों में न केवल JEE Main और CUET UG के स्कोर वाले छात्र बल्कि 12वीं (इंटरमीडिएट)पास करने वाले छात्र भी पंजीकरण कर सकेंगे. यह व्यवस्था खास तौर पर इसलिए बनाई गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को दाखिले का मौका मिले और कोई भी योग्य उम्मीदवार पीछे न छूटे.

Aneet Padda: DU से पढ़ने वाली ये लड़की कौन है, कैसे बन गई ‘सैय्यारा’की एक्ट्रेस?
Jagdeep Dhankhar: प्राइमरी स्‍कूल से की पढ़ाई, B.Sc, LLB के बाद की वकालत

चॉइस फिलिंग क्या है?

चॉइस फिलिंग काउंसलिंग प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.इसमें छात्र पंजीकरण के बाद अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की लिस्ट बनाते हैं. यह लिस्ट उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर होती है.इसके बाद यूनिवर्सिटी छात्रों की मेरिट,उनकी चुनी हुई प्राथमिकताओं और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आवंटन करती है. यह प्रक्रिया ऑनलाइन UPTAC पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाती है.AKTU के कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय ने कहा कि यूनिवर्सिटी का लक्ष्य है कि सभी योग्य छात्रों को उनकी पसंद के कॉलेज और कोर्स में दाखिला मिले. इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया गया है. उनका कहना है कि यह प्रक्रिया न केवल छात्रों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि हर छात्र को उसकी मेहनत और योग्यता के आधार पर उचित अवसर मिले.



Source link

Post Navigation

Previous UP News Live: उन्नाव में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, मजदूर की मौके पर मौत, इलाके में दहशत
Next भांजे पर आया 4 बच्चों की मां का दिल, झट से हो गई फूर्र, फिर ले लिए 7 फेरे, अब बोली- मुझे याद…

More Stories

बहराइच के जंगलों में मिलने वाली इन चीजों से तैयार होती हैं खास प्रोडक्ट, बाजार में डिमांड
  • Pratapgarh News

बहराइच के जंगलों में मिलने वाली इन चीजों से तैयार होती हैं खास प्रोडक्ट, बाजार में डिमांड

Mera Pratapgarh June 13, 2026 0
‘सुरक्षित बाल ग्राम’ से बदलेगी तस्वीर! UP में बाल श्रम पर अंकुश की तैयारी
  • Pratapgarh News

‘सुरक्षित बाल ग्राम’ से बदलेगी तस्वीर! UP में बाल श्रम पर अंकुश की तैयारी

Mera Pratapgarh June 13, 2026 0
राम मंदिर दान पेटी केस: 3 सदस्यीय SIT गठित; कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में आएगा सच
  • Pratapgarh News

राम मंदिर दान पेटी केस: 3 सदस्यीय SIT गठित; कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में आएगा सच

Mera Pratapgarh June 13, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल के पोस्ट

  • बहराइच के जंगलों में मिलने वाली इन चीजों से तैयार होती हैं खास प्रोडक्ट, बाजार में डिमांड
  • ‘सुरक्षित बाल ग्राम’ से बदलेगी तस्वीर! UP में बाल श्रम पर अंकुश की तैयारी
  • राम मंदिर दान पेटी केस: 3 सदस्यीय SIT गठित; कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में आएगा सच
  • फूड प्रॉसेसिंग का पावरहाउस बना यूपी, 350000 फैक्ट्रियों के साथ मचाया तहलका
  • मुरादाबाद में ‘स्नेह’ की मिसाल, मुफ्त हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनीं दर्जनों महिलाएं

श्रेणियाँ

  • Pratapgarh News

हो सकता है आप चूक गए हों

बहराइच के जंगलों में मिलने वाली इन चीजों से तैयार होती हैं खास प्रोडक्ट, बाजार में डिमांड
  • Pratapgarh News

बहराइच के जंगलों में मिलने वाली इन चीजों से तैयार होती हैं खास प्रोडक्ट, बाजार में डिमांड

Mera Pratapgarh June 13, 2026 0
‘सुरक्षित बाल ग्राम’ से बदलेगी तस्वीर! UP में बाल श्रम पर अंकुश की तैयारी
  • Pratapgarh News

‘सुरक्षित बाल ग्राम’ से बदलेगी तस्वीर! UP में बाल श्रम पर अंकुश की तैयारी

Mera Pratapgarh June 13, 2026 0
राम मंदिर दान पेटी केस: 3 सदस्यीय SIT गठित; कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में आएगा सच
  • Pratapgarh News

राम मंदिर दान पेटी केस: 3 सदस्यीय SIT गठित; कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में आएगा सच

Mera Pratapgarh June 13, 2026 0
फूड प्रॉसेसिंग का पावरहाउस बना यूपी, 350000 फैक्ट्रियों के साथ मचाया तहलका
  • Pratapgarh News

फूड प्रॉसेसिंग का पावरहाउस बना यूपी, 350000 फैक्ट्रियों के साथ मचाया तहलका

Mera Pratapgarh June 13, 2026 0
मुरादाबाद में ‘स्नेह’ की मिसाल, मुफ्त हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनीं दर्जनों महिलाएं
  • Pratapgarh News

मुरादाबाद में ‘स्नेह’ की मिसाल, मुफ्त हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनीं दर्जनों महिलाएं

Mera Pratapgarh June 13, 2026 0
Copyright © Reserved - "Mera Pratapgarh" & Other Respective Writer And Owners