Noida News: अब बसों में बिना डरे महिलाएं कर सकेंगी सफर, बस दबाना होगा एक बटन और पहुंच जाएगी पुलिस

0
Noida News: अब बसों में बिना डरे महिलाएं कर सकेंगी सफर, बस दबाना होगा एक बटन और पहुंच जाएगी पुलिस


Last Updated:

UP News: यूपी पुलिस लगातार कुछ न कुछ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पहल कर रही है. अब इसी क्रम में बसों में एक पैनिक बटन लगाया जा रहा है. हालांकि, ये पैनिक बटन किसी भी आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

यूपी बस (एआई तस्वीर)
नोएडा: उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सख्त है. सीएम योगी आदित्यनाथ आए दिन अपनी पुलिस को इस बात का अहसास दिलाते रहते हैं कि सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है. अब इसी क्रम में परिवहन निगम ने शहर और ग्रामीण इलाकों के यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की है. निगम 10 नई मिनी बसों में पैनिक बटन लगा रहा है. इस बटन को दबाते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी और यात्री की मदद करेगी.

अधिकारियों का कहना है कि बसों में बटन लगाने का मकसद यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने का है. इस बटन को दबाते ही सूचना तुरत डायल 112 पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी. परिवहन निगम की प्रवर्तन टीम भी मौके पर सहायता के लिए पहुंचेगी. यह पैनिक बटन केवल आपात स्थिति में ही इस्तेमाल किया जा सकेगा.

जैसे अगर किसी महिला के साथ छेड़छाड़ या अभद्रता होती है या चालक या परिचालक यात्रियों से दुर्व्यवहार करते हैं, बस में कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है, दुर्घटना हो जाती है या किसी यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है तो यात्री तुरंत इस बटन को दबाकर मदद मांग सकते हैं. इससे पुलिस और निगम की टीम मिलकर यात्रियों को त्वरित मदद उपलब्ध कराएगी.

परिवहन निगम के आरएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए नई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है. आने वाले समय में अन्य बसों में भी यह सुविधा जोड़ी जाएगी. यूपी मार्गदर्शी ऐप के जरिए अब हर बस की रियल टाइम जानकारी आसानी से मिलेगी. यात्री देख पाएंगे कि उनकी बस कहां है, कब पहुंचेगी और फिलहाल किस लोकेशन पर है. इस पारदर्शिता से यात्रियों के परिवारों की चिंता भी कम होगी और यात्रा की योजना बनाना आसान होगा.

परिवहन निगम का कहना है कि 42 सीटों वाली ये मिनी बसें लगभग 10 रूटों पर चलाई जाएंगी. इससे शहर और गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ग्रामीण इलाकों के लोगों को तेज विकास की राह मिलेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अब बस में बिना डरे महिलाएं कर सकेंगी सफर, बस दबाना एक बटन और पहुंच जाएगी पुलिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *