UPSSSC PET 2025 : गाजियाबाद में परीक्षा छोड़ने वालों ने बनाया रिकॉर्ड…ये रहे 5 बड़े कारण
Last Updated:
Ghaziabad News : UPSSSC की PET परीक्षा गाजियाबाद जिले में दो दिनों तक कड़ी निगरानी में पूरी हो गई है. 1,00,896 परीक्षार्थियों को एग्जाम देना था लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. कारण जान हैरान रह जा…और पढ़ें
दूसरे दिन की स्थिति
रविवार को आयोजित परीक्षा के दूसरे दिन भी लगभग वही स्थिति रही. इस दिन भी 50,448 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 10,805 अनुपस्थित रहे. इस प्रकार 39,643 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. पहली पाली में 5409 और दूसरी पाली में 5396 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. दोनों दिन मिलाकर जिले में 22,425 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया. परीक्षा में उपस्थिति का औसत करीब 77.75% दर्ज किया गया. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के बावजूद अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति प्रशासन और शिक्षा विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
अनुपस्थिति पर उठे सवाल
विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी संख्या में अनुपस्थिति की वजह अभ्यर्थियों की अधूरी तैयारी, केंद्रों की दूरी और प्रतियोगी माहौल का दबाव हो सकता है. कुछ उम्मीदवार केवल औपचारिकता या अनुभव के लिए आवेदन करते हैं लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं होते. PET परीक्षा सम्पन्न होने के बाद अब परीक्षार्थी नतीजों का इंतजार करेंगे. आयोग की ओर से PET स्कोर को आगामी भर्तियों में प्रारंभिक योग्यता के रूप में शामिल किया जाएगा. सफल अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा और दूसरी चयन प्रक्रियाओं में अवसर मिलेगा.

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें